धर्मेंद्र संग रोमांटिक हुई हेमा मालिनी : स्पेशल डे पर Kiss करते हुए कैमरे में कैद हुई Dream Girl, तस्वीरें वायरल
DESK : बीते दिनों बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने सुपर हीरो और पतिदेव धर्मेंद्र को बहुत ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने इस स्पेशल डे पर धर्मेंद्र एक फोटो खिंचवाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया जिसमे वो हीमैन को Kiss करते नजर आ रही हैं। वहीं यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपने पति धर्मेंद्र को जन्मदिन पर बधाई दी है। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ की एक प्यारी पोस्ट शेयर की है और इसके साथ लिखा है, 'मेरे प्यारे पार्टनर को कई और साल, खुशी, स्वस्थ और जॉयफुल जन्मदिन मुबारक। आपका दिल जितना संभाल सके, आपको उतना प्यार मिले। एक दिन जितनी खुशियां ला सके और एक जिंदगी जितना आशीर्वाद ला सके, सब आपको मिले। मैं बस कहना चाहती हूं, काश! आप ये जान पाए कि आप मेरे लिए कितने खास हैं। मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक हो।' हेमा मालिनी की तरफ से पति धर्मेंद्र को किया गया ये पोस्ट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपने पसंदीदा एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि फोटो में एक्ट्रेस गहनों से सजी गुलाबी रेशम की साड़ी में शानदार लग रही है। कैमरे से दूर देखते हुए अभिनेत्री मुस्कुराती नजर आ रही है। दूसरी ओर, धर्मेंद्र कैमरे के सामने एक प्यारी सी मुस्कान बिखेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने फोटो के लिए आकर्षक पोज़ दिया है।





