Hindi News / आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत : आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Edited By:  |
DEEWAR GIRNE SE EK BACHCHI KI MAUT DEEWAR GIRNE SE EK BACHCHI KI MAUT

पटना सिटी: नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जल्ला रोड में टी.वी सेंटर के पीछे दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई है. जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. घायलों में छोटी-छोटी बच्चियों भी है जिनकी गंभीर स्थिति बनी हुई है. एक गर्भवती महिल को भी चोट पहुंची है.

इधर,गंभीर स्थिति में घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है तो कई को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

वहीं, घटना से गुस्साए लोगों का कहना है कि लापरवाही हुई है.