Hindi News / धांसू किरदार में नजर आए KayKay Menon, कल रिलीज होगी वेब सीरीज ...

दर्शकों को झकझोरने आ रही 'द रेलवे मेन' : धांसू किरदार में नजर आए KayKay Menon, कल रिलीज होगी वेब सीरीज

Edited By:  |
darshako ko jhakjhorne aa rhi the the railway men web series based on bhopal gas tragedy darshako ko jhakjhorne aa rhi the the railway men web series based on bhopal gas tragedy

DESK : भोपाल गैस कांड पर बनी 'द रेलवे मेन' वेब सीरीज 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सुपरस्टार फिल्म में आर माधवन(R Madhavan), केके मेनन(Kay Kay Menon), बाबिल खान(Babil Khan) और दिव्येंदु(Divyenndu) शानदार अभिनय का तड़का लगाते नजर आयेंगे। यह वेब सीरीज 1984 में हुई भोपाल गैस ट्रेजेडी पर बेस्ड है।




इन कलाकारों ने इस भयावह त्रासदी को OTT पर शानदार तरीके से परोसा है जिसे देख आप सभी दर्शक भी दहल जायेंगे। 2 दिसंबर 1984 को हुए इस हादसे में में लगभग 2000 लोगों की जान गई थी। भोपाल की एक केमिकल फैक्ट्री से गैस लीक हो गई थी, जो धीरे-धीरे पूरे शहर और उसके आसपास के इलाकों में फैल गई। ये Methyl isocyanate (MIC) गैस थी, जिसने तकरीबन 6 लाख कर्मचारियों और शहर के निवासियों को नुकसान पहुंचाया था।

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म के टीज़र ने ही दर्शको को झकझोर कर रख दिया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कैसे इस त्रासदी से पहले भोपाल के लोग खुश थे लेकिन अचानक ही पूरा शहर कब्रिस्तान बन गया। इस फिल्म में दिखाया गया है कैसे यूनियन गैस कार्बाइड फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनाइट नाम की जहरीली गैस लीक हो गई थी। उस गैस के रिसाव इतना भयावह था कि, कुछ घंटों के भीतर ही उसने शहर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कैसे मौके पर मौजूद रेलवे मेन यानी की बाबिल खान जो कि नए रेलवे वर्कर के रोल में नजर आए हैं। वहीं केके मेनन जो कि रेलवे के सीनियर ऑफिसर बने हैं, दिव्येंदु एक रेलवे पुलिस ऑफिसर हैं, जो लोगों की जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।


बता दें कि भोपालवासियों पर ये एक ऐसी त्रासदी गुजरी है, जिसे 39 साल भी शहरवासियों द्वारा भुलाया नहीं जा सका है। दुनिया के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल ट्रेजेडी में शामिल इस त्रासदी ने भोपाल को रातों-रात कब्रिस्तान में बदलकर रख दिया था। उस घटना का जिक्र आज भी किसी शहरवासी के सामने निकल आता है तो उसकी आंखें भर आती हैं। वैसे तो भोपाल गैस त्रासदी पर अबतक कई नुक्कड़नाटक, फिल्में और वेब सीरीज बन चुके हैं। लेकिन, हालही में इस घटना पर 'द रेलवे मेन' नाम की एक वेब सीरीज बनी है, जिसे अबतक बने सभी नुक्कड़नाटकों, फिल्मों और वेब सीरीज से अलग और खास बताया जा रहा है।