दारोगा पर चढ़ा आशिक़ी का खुमार : आपत्तिजनक हालत में प्रेमिका संग धराया, गांववालों ने की जमकर कुटाई


DESK : खाकी का दागदार चेहरा एकबार फिर सामने आया है। दरअसल वर्दी की हनक में एक दारोगा के सिर पर इन दिनों आशिक़ी का भूत सवार हो गया। सड़क पर पेट्रोलिंग के दौरान एक कमसिन हसीना क्या पसंद आ गई। फिर क्या बीते रात तो उसने हद ही कर दी। रात के अँधेरे में दीवार फांद कर लड़की के कमरे में ही घुस गया और उसकी इज्जत पर हाथ डाल दिया। हालांकि शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीण जुट गए और दारोगा की जमकर कुटाई कर दी।
मामला यूपी के आगरा का बताया जा रहा है जहां बरहन थाना क्षेत्र के तेहिया गाँव में लड़की के साथ दरोगा को आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने दबोच लिया। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे दरोगा घर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गया। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद लड़की से छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। दरोगा की करतूत देखकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोग और ज्यादा भड़क गए। कहा कि जिन पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं हमारी बहू-बेटियों पर गंदी नजर डाल रहे हैं।
आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा को खंभे से बांध कर जमकर पीटा। आधी रात जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरोगा खंभे में अर्द्धनग्न अवस्था में बंधा था। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
वहीं आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की गई है। इसी बीच लड़की ने भी दारोगा पर आरोप लगते हुए कहा कि दरोगा लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। आते-जाते उस पर कमेंट करता था। कहता था कि मेरी बात नहीं मानेगी, तो तुझे और पिता को झूठे केस में फंसा दूंगा। कल रात को वह दीवार फांदकर घर में घुस आया। मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा।