Hindi News / सीएम होमंत सोरेन ने दिए निर्देश,मजदूरों को 5 रूपए में भरपेट खाना

दाल-भात केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर : सीएम होमंत सोरेन ने दिए निर्देश,मजदूरों को 5 रूपए में भरपेट खाना

Edited By:  |
dal bhat kendron ki sankhya badhane par jor dal bhat kendron ki sankhya badhane par jor

रांची: झारखंड के शहरी मजदूरों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है. हेमंत सोरेन ने दाल-भात केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. वर्तमान में 370 दाल-भात केंद्र संचालित हैं. इन केंद्रों पर मजदूरों को मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने दाल-भात केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरी श्रमिकों के लिए जगह चिह्नित कर दाल-भात केंद्र स्थापित करने के निर्देश खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के अधिकारियों को दिए हैं.

मंगलवार को हुए विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि खाद्य वितरण में पारदर्शिता और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकता है. खाद्य वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, जवाबदेह और जनसुलभ बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी एवं नवाचार को सम्मिलित करें. बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन रेखा के समान हैं. इसलिए इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए.

मुख्यमंत्री दाल-भात योजना की समीक्षा के क्रम में अधिकारियों ने उन्हें बताया कि राज्य में 370 दाल-भात केंद्र चलाए जा रहे हैं. लोगों से पांच रुपए की राशि लेकर भरपेट भोजन कराया जाता है.

मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन कार्ड वितरण, खाद्यान्न आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धि, आगामी कार्ययोजना तथा निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया. राज्य के पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न की समयबद्ध, पारदर्शी एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.