दहेज़ की ज्वाला में जली एक और विवाहिता : ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, बाइक की डिमांड कर रहा था शौहर

Edited By:  |
dahej ki jwala me jali ek aur vivahita dahej ki jwala me jali ek aur vivahita

हाजीपुर : खबर है हाजीपुर से जहां दहेज़ लोभियों ने एक और विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने विवाहिता के शव को घर से 2 किलोमीटर दूर ले जाकर नदी किनारे झाड़ी में जला दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी।

मामला वैशाली जिले के जन्दाहा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बेडौलीया गांव में बाइक नही मिलने के कारण दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता को हत्या कर शव को घर के ही नदी किनारे झाड़ी मे जला दिया गया। बताया गया है कि मृतका के ससुराल वालों ने विवाहिता को मायके से दहेज में बाइक की मांग कर लाने को कहा था। लेकिन मृतका के मायकेँ वालों ने बाइक देने में असमर्थता जताई कि तो विवाहित महिला को बीते शुक्रवार की देर रात हत्या कर दिया है।

वही महिला की हत्या कर शव को घर से दूर नदी स्थित जंगलों में जलाया जा रहा था। जिसकी जानकारी किसी ने उसके मायके वालों को दे दी। सूचना मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया। मायकेँ वाले भागे भागे उस जंगल में पहुचें जहां पर विवाहिता की शव को जलाया जा रहा था। मृतका के मायके वालों ने जंदाहा थाने की सूचना दी जिसके बाद पुलिस पूरे मामलें की जांच पड़ताल में जुट गई।

कटहरा ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर टूरी गांव निवासी गणेश महतों का 30 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी कुमारी की शादी 10 वर्ष पूर्व जन्दाहा थानां क्षेत्र के बेडौलीया गांव निवासी लाल देव महतों के पुत्र चंदन महतों से हुई थी। जिसमे उपहार स्वरूप दहेज देकर कर हिन्दू रीतिरिवाजों से हुई थी। शादी के बाद कुछ महीनों तक सब ठीक ठाक था लेकिन बाइक की डिमांड को लेकर महिला को ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न किया जाने लगा । जब उसके मायके वालों ने बाइक देने में असमर्थता जताई तो विवाहिता की हत्या कर शव को चोरी छुपे से जला दिया। हालांकि की मृतका के जले हुए शव के अवशेषों और कुछ सामान को उसके मायकेँ वालों ने बरामद कर पुलिस को सौप दिया है।

ऋषभ की रिपोर्ट


Copy