कांस्टेबल ने UPSC में मारी बाजी : कड़ी मेहनत से 667वीं रैंक किया हासिल, सफर जान रह जायेंगे हैरान

Edited By:  |
constable ne upsc me maari baaji, adhikari rah gye hairaan  constable ne upsc me maari baaji, adhikari rah gye hairaan

DESK : मेहनत का फल देर से ही सही मिलता जरूर है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्सटेबल राम भजन कुमार ने। साइबर सेल थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल ने 2022 की UPSC परीक्षा में 667वां रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक कांस्टेबल की इस उपलब्धि को जान बड़े-बड़े अधिकारी भी हैरान रह गए।



एक साधारण परिवार से आने वाले 34 साल के राम भजन राजस्थान में एक मजदूर के बेटे हैं। कई चुनौतियों का सामना करने के बाद, उन्होंने दृढ़ता से काम किया और आखिरकार 8वें प्रयास में प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने सपने को पूरा किया। राम भजन की सफलता की यात्रा दृढ़ संकल्प और धैर्य की प्रेरक कहानी है। सीमित संसाधनों वाले परिवार से पुलिस अधिकारी बनने के रास्ते में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। हालांकि, उनके अटूट संकल्प और समर्पण ने उन्हें आगे बढ़ाया, जिससे यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने कामयाबी हासिल की है।


उन्होंने बताया, "मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के एक सरकारी स्कूल से प्राप्त की। मुझे 12वीं पास करने के बाद दिल्ली पुलिस में एक कांस्टेबल के रूप में चुना गया। अपनी सेवा के साथ-साथ मैंने ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई राजस्थान यूनिवर्सिटी से सेल्फ स्टडी से की। साल 2012 में हिंदी में नेट/जेआरएफ क्वालीफाई किया।" उन्होंने बताया, "इसी साल मेरी शादी अंजलि कुमारी से हुई। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रेरित होकर 2015 में मैंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। मैंने इसके लिए कोचिंग ली और सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी जारी रखी जाकर उन्हें सफलता मिली। बता दें कि UPSC इस बार की परीक्षा में 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है। इनमें इशिता किशोर टॉपर बनी हैं। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार टॉप चार में लड़कियों का ही दबदबा रहा।


Copy