कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का एक साल : पलामू में कांग्रेस भवन कार्यलय से शाहपुर विवेकानन्द चौक तक निकाली गई पदयात्रा

Edited By:  |
congress ke bharat jodo yatra ka ek saal congress ke bharat jodo yatra ka ek saal

पलामू : कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पदयात्रा एवं भारत जोड़ो सभा का आयोजन किया गया. कांग्रेस भवन कार्यलय से लेकर शाहपुर विवेकानन्द चौक तक पलामू कांग्रेस प्रभारी विनय सिन्हा एवं मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में पदयात्रा निकली गई.


जिला कांग्रेस प्रभारी विनय सिन्हा ने कहा कि राहुल गाँधी आज क़े ही दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत किए थे. आज प्रथम वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आदेशानुसार जिले में पदयात्रा निकाली गई. इस पदयात्रा में जिले क़े तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.


Copy