बिहार में सरकारी नौकरी की बहार : CM नीतीश आज करेंगे नियुक्ति-पत्र वितरित, अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

Edited By:  |
CM Nitish will distribute appointment letters today CM Nitish will distribute appointment letters today

PATNA :बिहार में आज एकबार फिर नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नियुक्ति-पत्र बांटेंगे। इसके लिए दोपहर 12:30 बजे सचिवालय में कार्यक्रम होगा, जहां वो नियुक्ति-पत्र का वितरण करेंगे।


CM नीतीश करेंगे नियुक्ति-पत्र का वितरण

विदित है कि बिहार में 1355 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की नियुक्ति हो रही है लिहाजा आज नियुक्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक प्राध्यापकों और 572 व्याख्याताओं सहित कुल 2133 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति-पत्र का वितरण होगा।



साढ़े 12 बजे होगा कार्यक्रम

ये कार्यक्रम संवाद में दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।


Copy