NALANDA :आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में नये राजनीतिक दलों का गठन शुरू हो गया है। इसका संकेत आरसीपी सिंह के समर्थकों ने दिया भी है। इस कड़ी में पटना की सड़कों पर उनके समर्थकों द्वारा 'टाइगर जिंदा है' का पोस्टर लगाया गया है।

RCP सिंह के सवाल पर भड़के CM नीतीश के सांसद, कहा : पटना में जंगल नहीं तो फिर शेर जिंदा कैसे?

'टाइगर जिंदा है' के सवाल पर नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जंगल अगर पटना में होगा, तभी न शेर जिंदा है। सभी को मालूम है कि पटना में जंगल नहीं है तो फिर पटना में शेर जिंदा कैसे हो गया। जो मुर्दा लोग हैं, वह अपने आप को टाइगर बता रहे हैं। बिना जंगल का शेर जिंदा नहीं रह सकता है इसलिए टाइगर जिंदा नहीं बल्कि मुर्दा है।

RCP सिंह के सवाल पर भड़के CM नीतीश के सांसद, कहा : पटना में जंगल नहीं तो फिर शेर जिंदा कैसे?

आरपीसी सिंह के पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि पार्टी बनाने का अधिकार सभी को है। बिहार में एनडीए गठबंधन और I.N.D.I.A महागठबंधन दो ही दल है। एनडीए गठबंधन में नीतीश कुमार के शासनकाल में जो विकास हुआ है, जनता उसी विकास के नाम पर नीतीश कुमार को वोट देते आ रही है।

RCP सिंह के सवाल पर भड़के CM नीतीश के सांसद, कहा : पटना में जंगल नहीं तो फिर शेर जिंदा कैसे?

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों नालंदा जिले के हैं, ऐसी स्थिति में आरपीसी को पार्टी नहीं बल्कि बीजेपी में रहना चाहिए था। आपको बता दें कि नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार इनदिनों अपने गृह क्षेत्र में मौजूद हैं और अपने इलाकों का भ्रमण कर समय पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए घर पर ही जनता दरबार लगा रहे हैं।

RCP सिंह के सवाल पर भड़के CM नीतीश के सांसद, कहा : पटना में जंगल नहीं तो फिर शेर जिंदा कैसे?