CM नीतीश की बाढ़ वासियों को बड़ी सौगात : जल्द मिलेगा जिला का दर्जा, जानिए और क्या कुछ कहा...

Edited By:  |
Reported By:
CM nitish ki badh wasiyon ko saugaat CM nitish ki badh wasiyon ko saugaat

बाढ़ : खबर है बाढ़ से जहां CM नीतीश कुमार आज संपर्क यात्रा के दौरान बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान CM नीतीश ने बाढ़ वासियों को बड़ी सौगात देने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ को जल्द मिलेगा जिला का दर्जा दे दिया जायेगा।

आपको बता दें कि CM नीतीश आज संपर्क यात्रा के दौरान सबसे पहले बेलछी में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। वहीँ उनकी समस्या को जाना इसके बाद नदमा, वेढना आदि जगहों से संपर्क करते हुए बाढ़ नगर पहुंचे। बाढ़ नगर के सवेरा कैंपस में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा है कि बाढ़ क्षेत्र से उनका लगाव 1989 से रहा है। वह बाढ़ के लोगों की देन को कभी भूल नहीं सकते।

आगे उन्होंने कहा कि आज भी वह इसी उद्देश्य से निकले हैं ताकि पुराने साथियों से बातचीत हो। बाढ़ को जल्द ही जिला बनाने को लेकर उन्होंने कहा है कि इसकी घोषणा हो सकती है। बता दें कि अभी तक बिहार में कुछ 38 जिले हैं। जिन्हे 9 प्रशासनिक प्रमण्डलों में बांटा गया है।

इस अवसर पर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, एमएलसी नीरज कुमार ,जदयू नेता शंकर सिंह, इरशाद उल्ला संजय यादव ,नवीन कुमार, डॉ कौशलेंद्र आदि भी मौजूद रहे।


Copy