सीएम का बड़ा ऐलान : बिहार के 168 मेधावी टॉपर्स सम्मानित, अब रिजल्ट के एक महीने के भीतर होगा सम्मान समारोह
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोक सेवक आवास में इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा-2026के168मेधावी टॉपर विद्यार्थियों को मेडल,प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनकी मेहनत एवं प्रतिभा की सराहना की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष से परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक माह के भीतर ही टॉपर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा,ताकि प्रतिभाओं को समय पर सम्मान और प्रोत्साहन मिल सके. मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे विकसित बिहार की नई पहचान बनें और केवल नौकरी लेने वाले नहीं,बल्कि नौकरी देने वाले बनें. उन्होंने कहा कि शिक्षा,प्रतिभा और कौशल के माध्यम से बिहार के युवा राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं.
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा है. सरकार का संकल्प है कि बिहार की प्रतिभाओं को सम्मान,बेहतर अवसर और आगे बढ़ने के लिए जरूरी मंच उपलब्ध कराया जाए. कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने का स्पष्ट संदेश दिया गया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट --





