Hindi News / विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में झोंकी ताकत

सीएम हेमंत असम दौरे से लौटे रांची : विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में झोंकी ताकत

Edited By:  |
cm hemant assam daurey se lautey ranchi cm hemant assam daurey se lautey ranchi

रांची:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम दौरे से मंगलवार शाम रांची वापस लौट गए है. हेमंत सोरेन रांची एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए. सीएम के साथ गांडेय विधायक कल्पना सेरेन भी मौजूद थी.

बता दें कि पिछले कई दिनों से सीएम हेमंत सोरेन असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी ताकत झोंकने गए थे. असम में जेएमएम प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा करने गए थे. पार्टी ने इस बार 18 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से चाय बागान के श्रमिकों और आदिवासी समाज के बीच जाकर उन्हें हक दिलाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ झारखंड मॉडल की भी चर्चा की.

असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होना है. वहीं, 7 अप्रैल शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया है. इस दौरान सीएम हेमंत नेकई सभाएं में शामिल होकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की.