भागलपुर में गंगा का भीषण कटाव : पक्के मकानों पर मंडराया खतरा, देखते ही देखते जमीन गंगा में समा रहे
Edited By:
|
Updated :02 Sep, 2026, 06:02 PM(IST)
भागलपुर : बिहार के भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ अब कटाव ने भी रफ्तार पकड़ ली है. कई इलाकों में गंगा के तेज बहाव से जमीन तेजी से कट रही है और इसकी चपेट में पक्के मकान भी आ गए हैं. हालात ऐसे हैं कि मकानों के आसपास की जमीन लगातार धंस रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है.
कटाव की वजह से ग्रामीण अपने आशियाने को लेकर चिंतित हैं. लोगों का कहना है कि अगर कटाव इसी रफ्तार से जारी रहा तो कई पक्के मकान भी गंगा में समा सकते हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कटावरोधी कार्य में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है.
गंगा के लगातार बढ़ते दबाव के बीच कटाव प्रभावित इलाकों में खतरा बढ़ता जा रहा है.
भागलपुर से डबलू कुमार की रिपोर्ट--





