Hindi News / लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी,राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत...

गिरिडीह : लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी,राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार

Edited By:  |
giridih giridih

गिरिडीह: जिले में लोन और आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर करोड़ों की कथित ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले का खुलासा डीएसपी आरके राणा ने प्रेसवार्ता के दौरान किया. पुलिस ने करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का प्रारंभिक अनुमान जताया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

पुलिस के अनुसार,राधास्वामी संगठन के खिलाफ ठगी की लिखित शिकायत मिलने के बाद पचम्बा थाना पुलिस ने जांच शुरू की. थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा से पूछताछ की गई.पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर उनकी पत्नी और जिला प्रभारी अनिषा सिन्हा, सुमित सिन्हा और जितेंद्र सिंह उर्फ सुबोध सिंह को भी गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संगठन से जुड़े लोगों पर लोन पर गाड़ी, होम लोन और दहेज के लिए आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर लोगों से पैसे लेने का आरोप है.