Hindi News / तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला,बोले-सम्राट चौधरी बचाने नहीं आएंगे,अफसर प्रोटोकॉल में रहें

छात्र आंदोलन में पुलिस कार्रवाई पर घमासान : तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला,बोले-सम्राट चौधरी बचाने नहीं आएंगे,अफसर प्रोटोकॉल में रहें

Edited By:  |
chatra andolan or police karwai par ghamasan chatra andolan or police karwai par ghamasan

पटना:बिहार में छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए अधिकारियों को भी सख्त संदेश दिया। तेजस्वी ने कहा कि अफसर कानून और प्रोटोकॉल के दायरे में रहकर काम करें। किसी राजनीतिक दबाव में आकर गलत कार्रवाई करने से बचें,क्योंकि सत्ता हमेशा एक जैसी नहीं रहती।

अफसरों को चेतावनी भरे लहजे में बोले नेता प्रतिपक्ष

तेजस्वी यादव ने कहा कि अधिकारी यह ना सोचे कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें बचाने आएंगे। उन्होंने अफसरों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन नियमों के खिलाफ लिए गए फैसलों और गलत कार्रवाई की जवाबदेही तय होती है। इसलिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संविधान तथा कानून के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

तेजस्वी ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ सख्ती और दमन उचित नहीं है।

सरकार सेजिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

आरजेडी नेता ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष छात्रों और पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। अगर सरकार ने मामले में उचित कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

तेजस्वी के बयान के बाद फिर बढ़ी हलचल

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। उनके सीधे हमले ने सरकार और प्रशासन दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ दल की प्रतिक्रिया का इंतजार है।