बजट सत्र : सदन में दूसरी पाली की कार्यवाही में कृषि बजट पर चर्चा,सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस

Edited By:  |
budget satra budget satra

रांची:बजट सत्र के सातवें दिन सदन में दूसरी पाली की कार्यवाही में बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने कृषि बजट पर चर्चा की. विधायक ने कहा कि दिल्ली में जब किसानों का आंदोलन चल रहा था तो किसान आंदोलन में झारखंड के लोग जा रहे थे और फोटो फेसबुक में डाल रहे थे, लेकिन राज्य में MSP रेट पर नहीं खरीदा गया. धान की खरीद पर दिक्कत हुई है किसानों के धान नहीं खरीदे गए.

नवीन जयसवाल ने बताया कि रांची के नगड़ी में महीनों से धान खरीद बंद है. नगड़ी प्रखंड में अब तक सिर्फ 20 प्रतिशत धान की खरीद हो पाई है. अगर किसानों के धान नहीं खरीदी की गई तो उनका आह लगेगा.

वहीं, सत्ता पक्ष से विधायक मथुरा महतो ने कटौती प्रस्ताव परसदन में अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि यह कृषि प्रधान राज्य है. कृषि मंत्री ने महिला किसान योजना लाने का काम किया है, इसके लिए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बधाई के पत्र हैं.

विधायक राजेश कच्छप ने कृषि बजट के कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि अमेरिका जिस तरह से टैरिफ लगा कर कृषि यंत्रों का दाम बढ़ा रहा यह चिंता कि विषय है, लेकिन विपक्ष इस पर बात नहीं कर रहे. झारखंड प्रदेश में खनिज के लिए और कृषि के लिए जाना जाता है. यहां की मिट्टी और जलवायु उपज के लिए प्रयाप्त है. राज्य सरकार मिट्टी और जलवायु के आधार पर राज्य के अलग क्षेत्रों के किसान खेती के गुण सिखाए जा रहे हैं. जो कि बधाई योग्य है. राज्य मछली पालन की दिशा में आगे बढ़ रही है.

राजेश कच्छप ने कहा किअन्य जानवरों के पालन के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. पहले किसान गाय का आदान-प्रदान करते थे, लेकिन बीजेपी वाले इसे भी रोक रहे हैं. बीजेपी को हर कोई गौ तस्कर दिखता है. गांव के लोगों को जोड़ा बैल नहीं मिल रहा है. बीजेपी के लोग सिर्फ गाय पर राजनीति करते हैं.