BSEB,Bihar Board 12 th Result 2026 : बिहार बोर्ड ने रचा रिकॉर्ड, 8वीं बार सबसे पहले इंटर रिजल्ट जारी, 12 वीं साइंस में आदित्य बने टॉपर
पटना: बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड कायम किया है.BSEBपटना की ओर से बिहार बोर्ड इंटर कक्षा 12 वीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया है. बिहार बोर्ड के अधिकारियों द्वाराBihar Board 12 th Result 2026लिंक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नाम भी घोषित किए हैं.
साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है. सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक के साथ संयुक्त रुप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
इस साल बिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है. इस बार सबसे ज्यादा पटना से कुल 5 छात्राओं ने टॉप रैंक हासिल की है. इसमें अदिति कुमारी (96 प्रतिशत ),माही कुमारी (95.2 फीसदी),निशिका श्री (95 प्रतिशत), वरिशा नौषाद ( 94.4 प्रतिशत) और हर्षिका ( 94.4 प्रतिशत). वहीं वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी ने भी 94.8 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई.
बिहार बोर्ड ने 12वीं के जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या किसी एक –दो विषय में असफल रहे हैं,वे 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक स्क्रूटनी ( कॉपी री-चेकिंग) और कंपार्टमेंटल/विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह उन छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका है जो कुछ अंतर से पीछे रह गए हैं जिससे उनका पूरा साल बर्बाद न हो.
बिहार बोर्ड के 12 वीं आर्ट्स के रिजल्ट में गया की निशु कुमार ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त की है. आर्ट्स की टॉपर लिस्ट में दरभंगा से सबसे ज्यादा 3 छात्राओं ने टॉप किया है. निशु कुमारी को 95.4 प्रतिशत,स्वीटी कुमारी को 95.2 फीसदी और मनीष कुमार को 95 प्रतिशत अंक हैं. इसके अलावा सीतामढ़ी,लखीसराय,पूर्णिया ,पश्चिम चंपारण,नालंदा,सहरसा, सीवान ,अररिया और सारण से भी एक-एक छात्र टॉपर्स की लिस्ट में हैं.
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.inया result.biharboardonline.comरिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि यह लगातार आठवीं बार है जब बिहार ने सबसे पहले परिणाम घोषित किया है.
मात्र 25 दिनों में मूल्यांकन पूरा कर 85.19% छात्र सफल हुए,जिसमें 86% लड़कियां और 84.9% लड़के शामिल हैं.
इस वर्ष विज्ञान,कला और वाणिज्य संकाय में कुल 26 टॉपर रहे,जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं. साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन (481 अंक),आर्ट्स में गया की निशि कुमारी (489 अंक) और कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी (480 अंक) टॉपर रहीं.
बोर्ड अध्यक्ष ने सिमुलतला के पिछड़ने की वजह प्रतिस्पर्धा बढ़ना और अन्य स्कूलों के बेहतर प्रदर्शन को बताया.
साथ ही जानकारी दी कि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा.





