Hindi News / तिलैया से लापता बच्चा की सकुशल बरामद

कोडरमा पुलिस को मिली बडी सफलता : तिलैया से लापता बच्चा की सकुशल बरामद

Edited By:  |
Missing child recovered safely from Tilaiya Missing child recovered safely from Tilaiya

कोडरमा। वादिनी प्रियंका देवी, उम्र45वर्ष, पति स्व० जितेन्द्र साव, साकिन तिलैया बस्ती, वार्ड नं0 02, थाना तिलैया, जिला कोडरमा द्वारा दि०22.12.2025को तिलैया थाना में लिखित रूप से सूचित किया गया कि उनका बेटा करण कुमार (उम्र11वर्ष) अपने घर से दो हजार रूपया ले लिया था, जिसके कारण उसे डांट फटकार की थी, जिससे नाराज होकर वह दिनांक05.12.2025को करीब08.30बजे घर से निकलकर कहीं चला गया है, काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।


वादिनी के उक्त आवेदन के आधार पर तिलैया थाना कांड सं0 390/25, दि०22.12.2025 धारा137 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के मद्देनजर गायब हुए बच्चा की सकुशल बरामदगी हेतु अनुदीप सिंह, भा०पु० से०, पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा अनिल कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा इस टीम में तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक गायब हुए बच्चा करण कुमार की सकुशल बरामदगी हेतु मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन प्रारंभ किया गया। इस क्रम में गठित टीम द्वारा आस-पास के रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, विभिन्न दुकानों एवं संभावित स्थानों पर भौतिक रूप से जाकर खोजबीन की गयी तथा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसी क्रम में प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गायब हुए बच्चा करण कुमार के बारे में सूचना देने के लिए वृहत रूप से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही आसपास के थानों को गायब बच्चा का फोटो एवं हुलिया उपलब्ध कराते हुए उनसे अपेक्षित सहयोग करते हुए बच्चे के पता करने का अनुरोध किया गया। इस क्रम में सी०डब्लू०सी०, जी०आर०पी०, आर०पी०एफ० से पुलिस टीम लगातार संपर्क बनाये रखकर बच्चा का सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रयासरत रही। पुलिस टीम द्वारा गायब हुए बच्चे का हुलिया सहित फोटो आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, बाजारों, दुकानों में चिपकाया गया। अंततः अथक सार्थक प्रयास के दौरान विगत रात्रि सूचना मिली कि गायब बच्चा करण कुमार गया रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। तत्पश्चात गठित विशेष टीम तत्काल गया रेलवे स्टेशन पहुँची एवं बच्चा को सकुशल बरामद कर उसकी पहचान अभिभावक से करायी गयी तथा बच्चा को तिलैया लाया गया। तिलैया पुलिस द्वारा हुए अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गायब बच्चा का बरामद करने में गठित विशेष टीम द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया गया है, अतएव टीम के प्रत्येक सदस्यों का मनोबल बढाये जाने हेतु पुलिस पदाधिकारी को2000-2000 रूपये एवं आरक्षियों को1000-1000 रूपये से पुरस्कृत किया जा रहा है।