Hindi News / रोशनी में दिखा ‘बदलता बिहार’, दिल्ली में स्टार्टअप ने रचा अनोखा दृश्य

बिहार दिवस 2026 : रोशनी में दिखा ‘बदलता बिहार’, दिल्ली में स्टार्टअप ने रचा अनोखा दृश्य

Edited By:  |
bihar diwas 2026 bihar diwas 2026

पटना: बिहार दिवस की धूम अब बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी गूंज रही है. इस साल बिहार दिवस महोत्सव अब राज्य के साथ-साथ दिल्ली में भी मनाया जा रहा है. दिल्ली स्थित बिहार भवन,बिहार निवास व बिहार सदन में दर्शकों के लिए खास प्रोजेक्शन व मैपिंग लाइट का आयोजन किया गया है. इस लाइट शो में खास यह है कि इसके आयोजन के लिए बिहार की धरती से निकले मशहूर लाइट स्टार्टअप आरसीएक्स के द्वारा किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए लाइट शो व स्टार्टअप के संस्थापक रविचंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली में इन भवनों पर प्रोजेक्शन व मैपिंग तकनीक के जरिए बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक की अनोखी झांकी लोगों को खूब पसंद आ रही है. उन्होंने यह भी बताया कि रविवार से शुरू हुए इस लाइट शो को तीन दिनों तक लगातार दिखाया जायेगा.

छठ पूजा,बरगद पेड़ व मिथिला पेंटिंग व अन्य झांकियों ने दर्शकों का जीता दिल

वहीं लाइट शो के संस्थापक रविचंद वर्मा ने कहा कि भवन पर तकनीक के जरिये बिहार के सांस्कृतिक विरासत का अनेकों झांकी दर्शकों को देखने मिला. जिसमें छठ पूजा,बरगद पेड़ व मिथिला पेंटिंग पर आधारित लाइट शो ने दर्शकों को दिल जीतने में कामयाब रहा. अब बदलते बिहार की तस्वीर देश व दुनिया के हर कोने में दिखायी दे रही है. जिससे बिहार को समृद्ध व सक्षम राज्य की दिशा में तेजी से बढ़ता हुआ प्रतीत कर रहा है.