Desk:- बड़ी खबर अगुवानी - सुल्तानगंज गंगा घाट पर बन रहे महासेतु को लेकर है..इस निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा टूटकर गंगा नदी में समा गया है.

पुल के नदी में समाने का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इसके बाद निर्माण एजेंसी पर कई तरह के सवाल उठ रहें हैं.

फिर से गंगा नदी में समाया निर्माणाधीन पुल ..LIVE VIDEO हुआ VIRAL

बताते चलें कि आज ही एक मीटिंग में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि जब पुल या पुलिया निर्माण के दौरान टूटता है तो सरकार की किड़किरी होती है और लोगों की परेशानी भी होती है और आज ही गंगा नदीं पर बन रहे पुल के ध्वस्त होने का लाइव वीडियो सामने आया है.

इससे पहले भी तेज आंधी के समय पुल के एक हिस्से की भड़भड़ाकर गिरने का वाकया समाने आया था,जिसके बाद सरकार और निर्माण एजेंसी पर कई तरह के सवाल उठे थे और आज फिर से उसकी तरह का हादसा हो गया है.