होली में मातम.. : होलिका दहन के दौरान बच्चों के विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग..

Edited By:  |
Reported By:
breaking Fierce firing in dispute over Holika Dahan in Arrah breaking Fierce firing in dispute over Holika Dahan in Arrah

ARA:- भोजपुर में होली की खुशी मातम में बदल गई...होलिका दहन के दौरान बच्चों के बीच हुइ विवाद ने बड़ा रूप ले लिय़ा और हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी..इसमें महिला एवं बच्चें समेत कुल चार को गोली लगी है और गोली लगने से एक की मौत हो गई है जबकि तीन घायल की हालत गंभीर है.


यह वारदात जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है.यहां होलिका दहन के दौरान उपजे विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने चचेरे भाइयों को गोली मार दी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही गोलीबारी के दौरान छर्रा लगने से मृतक के भतीजे समेत गांव की एक महिला भी जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजनों द्वारा तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी कृष्ण भगवान सिंह का 40 वर्षीय पुत्र धनी यादव है जो पेशे से किसान था, जबकि गोली से जख्मी उसी गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह का 16 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भाई रवि रंजन कुमार व छर्रा लगने से लालमोहन सिंह का 16 वर्षीय पुत्र व मृतक का भतीजा चंद्रशेखर कुमार एवं उसी गांव के निवासी प्रभुनाथ की 55 वर्षीया पत्नी चिंता देवी शामिल है। इधर मृतक के चचेरे भाई रंजीत यादव ने बताया कि सोमवार की रात जब वे सभी लोग होलिका दहन को लेकर समत जलाने जा रहे थे तभी आरोपी पक्ष के कुछ बच्चे सभी लोगो पर गोबर फेंक रहे थे। जिसको लेकर उन्होंने मना किया था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी पक्ष के द्वारा गाली-गलौज एवं फायरिंग भी की गई थी। तभी गांव वाले इकट्ठे हो गए थे। लेकिन सोमवार की रात बात खत्म हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब वे सभी दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी आरोपी पक्ष के लोग हाथ में हथियार लेकर उनके दरवाजे पर आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान धनी यादव व रवि रंजन कुमार को गोली लग गई।वही काम कर रही गांव की ही चिंता देवी एवं उसके भतीजे चंद्रशेखर कुमार को गोलीबारी के दौरान छर्रा लग गया। जिसके बाद परिजन द्वारा सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही धनी यादव ने दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरी ओर मृतक के चचेरे भाई रंजीत यादव ने गांव के ही अमरुधी एवं बबुआ जी पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व चार बहन ने सबसे बड़े थे। मृतक के परिवार में मां उर्मिला देवी,पत्नी शैल देवी,दो पुत्र विकास, ओम प्रकाश व दो पुत्री सुषमा एवं बेबी है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां उर्मिला देवी, पत्नी शैल देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Copy