गढ़वासदर थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने पलामू जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र एवं बिहार के औरंगाबाद जिले मे छापेमारी कर तीन मोटरसाईकिल चोर को गिरफ्तार की है तीनो के पास से चोरी के दो मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने बरामद की है।

 बिहार में दारू सप्लाई के लिये बाइक की चोरी, 3 अपराधी शिकंजे में

सदर थाना मे आयोजित प्रेसवार्ता मे एसडीपीओ ने बताया की पिछले कुछ दिनों से शहर मे मोटरसाईकिल चोरी की घटना मे इजाफा हुआ था जिसके बाद एसपी सर के निर्देश पर एक टीम गठित कर इस मोटरसाईकिल चोरी कांड का उदभेदन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया की कचहरी के पास गिरोह के एक सदस्य को मोटरसाईकिल चोरी करते हुए एक लड़का को पकड़ा गया पूछताछ के बाद लड़का ने स्वीकार किया की वह मोटरसाईकिल चोरी किया है उसके साथ अन्य सदस्य भी आये हुए है जिसके बाद उसके निशानदेही पर बिहार और पलामू मे छापेमारी किया गया जिसमे दो अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है एसडीपीओ ने बताया की बिहार मे अवैध शराब की सप्लाई करने के लिए इन मोटरसाईकिल की चोरी हुआ करता है।