Hindi News / सदन में शिक्षकों के प्रमोशन पर बहस, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन : सदन में शिक्षकों के प्रमोशन पर बहस, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

Edited By:  |
bihar vidhansabha maansun satra ka antim din bihar vidhansabha maansun satra ka antim din

पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में शुक्रवार को शिक्षकों की लंबित पदोन्नति का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा. विपक्ष ने आरोप लगाया कि वर्षों से हजारों शिक्षक प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं,लेकिन विभागीय स्तर पर देरी के कारण उन्हें समय पर पदोन्नति नहीं मिल रही है. इस मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा हुई.

शिक्षा मंत्री ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति सरकार की प्राथमिकता में है. उन्होंने सदन में घोषणा की है कि प्रमोशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. इसके लिए विभाग को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं. पात्र शिक्षकों को नियमों के अनुसार पदोन्नति देने की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी.

मंत्री ने कहा कि सभी लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है और जहां भी प्रशासनिक या तकनीकी बाधाएं हैं,उन्हें दूर किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमसम्मत होगी तथा किसी भी पात्र शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

सरकार का कहना है कि समय पर पदोन्नति मिलने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद राज्य भर के हजारों शिक्षकों में उम्मीद जगी है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार अपने ऐलान को कब अमल में लाती है और लंबे समय से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया कब शुरू होती है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--