ACB की कार्रवाई : रोजगार सेवक को सात हजार रिश्वत लेते दबोचा,जानिए जितेंद्र कुमार राम क्यों ले रहे थे घूस

Edited By:  |
acb ki karwai acb ki karwai

पलामू:ACB नेभ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रोजगार सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार राम है, जो नौडीहा प्रखंड में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कूप निर्माण की राशि आवंटित करने के बदले लाभार्थी से रिश्वत की मांग की थी. लाभार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी, जिसके बाद ब्यूरो ने मामले की गुप्त जांच की.

जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने धावा दल का गठन किया और जाल बिछाया. शुक्रवार को तय योजना के अनुसार जैसे ही लाभार्थी ने आरोपी को सात हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे तत्काल दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी के हाथ धुलवाए गए. जिसमें पानी का रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई.

फिलहाल एसीबी की टीम ने आरोपी को अपने साथ पलामू ला रही है. जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा गया है.