बिहार विधान परिषद में जमकर हंगामा : अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच तीखी बहस, सभापति के आदेश पर हुआ मार्शल एक्शन

Edited By:  |
bihar vidhan parishad mai jamkar hangama bihar vidhan parishad mai jamkar hangama

पटना: बिहार विधान परिषद में मंगलवार को हंगामे की स्थिति बनी रही. राजद के एमएलसी ने सोमवार को हुए विवाद को लेकर सदन में सवाल उठाए. इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्य के बीच तीखी बहस शुरु हो गई. सदन में मुद्दा से हटकर बातें हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया.

सदन में बहस के दौरान राजद एमएलसी सुनील सिंह वेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सुनील सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच तीखी बहस हुई. एक दूसरे को औकात दिखाने की बात कही गई. इसके बाद सभापति के आदेश पर विधान परिषद में मार्शल एक्शन हुआ. विपक्ष के नेताओं को सदन से बाहर किया गया. विपक्ष के नेता नीट छात्रा मामले में सदन में हंगामा कर रहे थे.