BIHAR NEWS : शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने ई-सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

Edited By:  |
bihar news bihar news

शिवहर:पटना के मुख्य न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू,न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद एवं न्यायाधीश जस्टिस अंशुल राज ने शिवहर सिविल कोर्ट में एडीआर फैमिली कोर्ट बिल्डिंग एवं ई-सेवा केंद्र का रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन किया.

इस मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार,डीएम प्रतिभा रानी,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे.

जिला व सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू,माननीय न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद,माननीय न्यायमूर्ति जस्टिस अंशुल राज के द्वारा मंगलवार शाम को जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया जिसका उद्देश्य डिजिटल न्याय प्रणाली को बढ़ावा देना है. इस ई-सेवा केंद्र के माध्यम से वादियों को मुकदमों की स्थिति,डिजिटल फाइलिंग और अन्य न्यायिक सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी. सेवाओं को डिजिटल,पारदर्शी और त्वरित बनाना है. ई-सेवा केंद्र पर ई-फाइलिंग,केस स्टेटस,ई-पेमेंट और निर्णयों की सॉफ्ट कॉपी जैसी सेवाएं मिलेंगी. इससे आम नागरिकों और अधिवक्ताओं को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी. यह पहल पटना उच्च न्यायालय द्वारा न्यायालयों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है,जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक सुलभ हो सकेगी.

शिवहर से हेमन्त कुमार की रिपोर्ट--