BIG BREAKING : चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 2 लोग घायल

Edited By:  |
big breaking big breaking

चाईबासा: इस वक्त की बड़ी खबर चाईबासा से है जहांसारंडा में आईईडी विस्फोट में 2 ग्रामीण घायल हो गये. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि सारंडा के तिरीलपोशी गांव में कुछ ग्रामीण जंगल में साल पत्ता एवंलकड़ी चुनने गए थे. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में ग्रामीण आ गए जिससे दोनों घायल हो गए. घायल दोनों ग्रामीणों की स्थिति गंभीर है. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. एसपी अमित रेनू ने इसकी पुष्टि की है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट-