Hindi News / राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का छह दिवसीय दौरा,प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी शैक्षणिक संस्थानों में लेंगे...

रांची : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का छह दिवसीय दौरा,प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी शैक्षणिक संस्थानों में लेंगे जानकारी

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी छह दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं. 27 अप्रैल तक झारखंड के शैक्षणिक संस्थाओं का दौरा करेंगे. शैक्षणिक संस्थानों में मानव अधिकार एवं लैंगिक समानता को लेकर अधिकारियों, कुलपति, प्रिंसिपल और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर रहे हैं.

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के मॉनिटर प्रोफेसर डॉक्टर कन्हैया त्रिपाठी का रांची विश्वविद्यालय के कुल सचिव, डीएसडब्ल्यू ने स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सरोज शर्मा से मुलाकात की. उन्होंने यूनिवर्सिटी और कॉलेज के मानव अधिकार एवं लैंगिक समानता को लेकर क्या-क्या सुविधाएं हैं, हॉस्टलों की क्या स्थिति है, सुरक्षा के क्या मापदंड है इन तमाम चीजों को लेकर सर्वेक्षण के साथ-साथ इनफॉरमेशन भी लिया.

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की टीम पूरे देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सर्वेक्षण करने के लिए निकली है. इसी क्रम में टीम झारखंड पहुंची है. जिसमें रांची यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में कुलपति, प्रिंसिपल, स्टूडेंट और शिक्षकों से बातचीत करेगी. उन्होंने रांची वुमेंस कॉलेज भी विजिट किया.