महिला आरक्षण बिल पर सियासत : गिरिडीह में विपक्ष पर नीरा यादव का प्रहार,आधी आबाधी को राजनीति में आगे बढ़ने से रोका गया
गिरिडीह:महिला आरक्षण के मुद्दे पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज गई है. इसी क्रम में बीजेपी की कोडरमा विधायक नीरा यादव ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया है.गिरिडीह के नया परिसदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को पारित नहीं होने देना देश की आधी आबादी के साथ सीधा अन्याय है.
विधायक नीरी यादव ने कहा कि इस अहम बिल के जरिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त होता. जिससे गांव से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी मजबूत होती. उन्होंने इसे महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है.
वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में बिल का विरोध करने के बाद उसका जश्न मनाना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकना चाहता है, जबकि बीजेपी लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है.
गौरतलब है कि हाल ही में संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका. जिसके बाद इस मुद्दें पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.





