Hindi News / BPSC ने जारी किया पुलिस अवर निरीक्षक के लिखित परीक्षा का परिणाम,जानिए कितने...

BIHAR NEWS : BPSC ने जारी किया पुलिस अवर निरीक्षक के लिखित परीक्षा का परिणाम,जानिए कितने अभ्यर्थियों का हु्आ चयन

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-05/2025के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के1799 (एक हजार सात सौ निन्यानवे) पद पर नियुक्ति के लिए दिनांक-18.01.2026एवं21.01.2026को आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया है. जिसके आधार पर35 हजार 857अभ्यर्थी मुख्य लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाये गये हैं.

लगभग साढ़े दस लाख अभ्यर्थियों में से सात लाख छब्बीस हजार से अधिक इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। प्रत्येक कोटि की सभी रिक्तियाँ भरी गयी हैं, केवल ट्रान्सजेन्डर कोटि में वांछित से कम17अभ्यर्थी ही सफल हुए. उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक परीक्षा के रिक्तियों के20गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है, जिनको मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होता है.

आयोग द्वारा पूर्व में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित परीक्षा की तुलना में इस परीक्षा काCut-off High रहा है. पात्र अभ्यर्थियों की मुख्य लिखित परीक्षा माह अप्रैल2026के तृतीय सप्ताह में संभावित है.

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आयोग स्वच्छ, निष्पक्ष, कदाचारमुक्त एवं समय नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है.

आयोग ने पीटी रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी की है. जिसके तहत सामान्य वर्ग पुरुषों की कट-ऑफ 130.671300, महिलाओं की 106.848209, पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से पुरुषों की 77.3616748 और महिलाओं की 78.3174136 कट-ऑफ गई है.

बिहार पुलिस में दोरागा की 1799 वाली भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों में कुल पदों के अनुरूप 35,857 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है. इसमें 17 ट्रांसजेंडर कैंडिडेंट्स ने भी दरोगा के लिए प्रीलिम्स क्लियर किया है. इनकी कटऑफ 60.1874230 गई है.

परीक्षाफल आयोग के वेबसाईट:https://bpssc.bihar.gov.in के "Bihar Police" tab पर उपलब्ध है.