Hindi News / नगर आयुक्त ने पटना नगर निगम की 19 क्विक रिस्पॉन्स टीमों के साथ...

BIHAR NEWS : नगर आयुक्त ने पटना नगर निगम की 19 क्विक रिस्पॉन्स टीमों के साथ की समीक्षा बैठक

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:मानसून के मद्देनज़र नगर आयुक्त ने बुधवार को पटना नगर निगम सभागार में गठित19क्विक रिस्पॉन्स टीमों (QRT)के साथ समीक्षा बैठक की तथा जलजमाव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

नगर आयुक्त ने सभी टीमों को अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने,सभी मैनहोल,कैचपिट एवं स्लैब की नियमित जांच करने तथा कहीं भी क्षति या अवरोध मिलने पर तत्काल संबंधित पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया. साथ ही वर्षा शुरू होते ही बिना विलंब फील्ड में उतरकर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

प्रत्येक क्विक रिस्पॉन्स टीम को एक-एक वाहन उपलब्ध कराया जाएगा,ताकि बारिश के दौरान टीमें लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सकें और जलनिकासी कार्यों की निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर सकें. सभी टीमों को अपने क्षेत्र के ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन,नालों,अधिष्ठापित पंप सेटों तथा वहां कार्यरत कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बाध जलनिकासी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

नगर आयुक्त ने बताया कि पटना नगर निगम के75वार्डों को19जोन में विभाजित कर प्रत्येक जोन में एक जोनल निरीक्षक एवं दो सफाई कर्मियों की क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है. सभी टीमों को रेनकोट,टॉर्च,ग्लव्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी गियर) उपलब्ध कराए गए हैं.

जोनवार व्यवस्था इस प्रकार है:

नूतन राजधानी अंचल

जोन-1 :वार्ड3, 4, 9, 10

जोन-2 :वार्ड11, 12, 13, 14

जोन-3 :वार्ड15, 16, 17, 18

जोन-4 :वार्ड19, 21, 28, 37

पाटलिपुत्र अंचल

जोन-5 :वार्ड1, 2, 5, 6

जोन-6 :वार्ड7, 8, 20, 22

जोन-7 :वार्ड22A, 22B, 22C, 23

जोन-8 :वार्ड24, 25, 26, 27

कंकड़बाग अंचल

जोन-9 :वार्ड29, 30, 31

जोन-10 :वार्ड32, 33, 34, 35

जोन-11 :वार्ड44, 45, 46, 55

बांकीपुर अंचल

जोन-12 :वार्ड36, 38, 39, 40

जोन-13 :वार्ड41, 49, 50, 51

जोन-14 :वार्ड42, 43, 47, 48

पटना सिटी अंचल

जोन-15 :वार्ड62, 66, 67, 68

जोन-16 :वार्ड69, 70, 71, 72

अजीमाबाद अंचल

जोन-17 :वार्ड52, 53, 54, 58

जोन-18 :वार्ड56, 57, 61, 63

जोन-19 :वार्ड59, 60, 64, 65

मानसून के दौरान प्रभावी जलनिकासी,त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय पटना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--