Hindi News / सम्राट सरकार में IPS विकास वैभव के मगध क्षेत्र में IG नियुक्त होने...

BIHAR NEWS : सम्राट सरकार में IPS विकास वैभव के मगध क्षेत्र में IG नियुक्त होने से पुलिसिंग को नई धार मिलने की उम्मीद

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार में नई सरकार गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग की. इसमें एक नाम सबसे खास है, जिसकी पोस्टिंग से पुलिस महकमे से लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. ये नाम है आईपीएस विकास वैभव का, जिन्हें राज्य में यूथ आइकॉन माना जाता है. अब उनकी मुख्यधारा वाली पुलिसिंग में वापसी हुई है. सम्राट चौधरी सरकार ने विकास वैभव को मगध क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है.

मगध रेंज के आईजी के रूप में विकास वैभव के कंधों पर गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबादऔर अरवल जैसे महत्वपूर्ण जिलों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी. इससे पहले वे बिहार राज्य योजना परिषद में परामर्शी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. इनकी नियुक्ति से इन जिलों में पुलिसिंग को एक नई धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

विकास वैभव2003 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उनकी पहचान ईमानदार, बेखौफ कार्यशैली और बिहार में'लेट्स इंस्पायर बिहार' नामक सामाजिक अभियान से जुड़ी हुई है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--