BIHAR NEWS : बिहार सरकार ने हाईकोर्ट में पक्ष रखने हेतु बडी संख्या में विधि पदाधिकारियों के पैनल का किया गठन
Patna : पटना हाईकोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए बिहार सरकार ने बडी संख्या में विभिन्न स्तरीय विधि पदाधिकारियों के पैनल का गठन किया है. इस सन्दर्भ में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है.
पटना हाईकोर्ट में राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करने के लिए सोलह अपर महाधिवक्ताओं के पैनल का गठन किया है. इनमें अधिवक्ता सुबोध कुमार झा,मौर्य विजय चंद्र,प्रभात कुमार वर्मा,अंजनी कुमार,आलोक कुमार अग्रवाल,अवधेश कुमार सिंह,अजय बिहारी सिन्हा,हरेंद्र प्रसाद सिंह,नम्रता मिश्रा,राजू गिरी,अशोक कुमार चौधरी,सुनील कुमार मंडल,शशिभूषण कुमार,राघवेन्द्र,विन्ध्याचल राय व आलोक राही के नाम शामिल हैं.
राज्य सरकार ने 21 अधिवक्ताओं को शासकीय अधिवक्ता ( गवर्नमेंट एडवोकेट) का पैनल बनाया है. इसमें अवधेश कुमार सिंह,अमरेन्द्रनाथ वर्मा,सुभाष प्रसाद सिंह,राकेश कुमार,प्रकाश चंद्र अग्रवाल,अभिनव मिश्र,आलोक कुमार साही,मनोज कुमार सिंह,अर्चना,राजीव कुमार सिंह,राधिका रमण,कौटिल्य कुमार प्रसाद,उषा कुमारी,अल्का वर्मा,रामनिवास प्रसाद,अमित किशोर सिंह,धनंजय कुमार,बृजकिशोर प्रसाद सिंह,रश्मि झा,मोहम्मद जियाउल होदा,राजेंद्र प्रसाद साह,कल्पना और राम सुमिरन राय शामिल हैं.
इनके अलावे सरकारी वकील का 40 अधिवक्ताओं का एक पैनल सरकार ने बनाया है. इनमें दीपक कुमार,मुकेश कुमार,अरविंद कुमार,प्रिया गुप्ता,प्रमोद कुमार मिश्र,जावेद गफ्फार खान,रवि कुमार,चन्द्रशेखर आजाद,रवि कुमार पांडेय,राजेश कुमार,अरविंद कुमार,बलराम कापरी,कौशल किशोर,प्रमोद कुमार वर्मा,प्रोन्नति सिंह,स्वप्निल कुमार सिंह समेत 40 सरकारी वकील बनाये गये हैं.
इनके सिवा स्टैंडिंग कौंसिल ( स्थायी समापुदेशक ) का एक पैनल है,जिसमें चालीस अधिवक्ता शामिल हैं. इनमें सत्येंद्र कुमार झा,संजय कुमार गुप्ता,अरविंद उज्ज्वल,प्रवीण कुमार झा,ब्रजेश कुमार पांडेय,किंकर कुमार,अनुज कुमार,सर्वदेव सिंह,बंदनवार सिंह,पारुल प्रसाद ज्ञान शंकर,सदानंद पासवान,राम अनुराग सिंह समेत चालीस अधिवक्ताओं को स्थायी समापुदेशक के पैनल में रखा गया है.
राज्य सरकार के इस नये और भारी-भरकम अधिवक्ताओं के पैनल से ये उम्मीद जताई जा सकती है कि सरकार के हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आयेगी. राज्य के महाधिवक्ता एस डी संजय के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार के विधि पदाधिकारियों का पैनल पूरी क्षमता और योग्यता से कार्य करेगा,ऐसी उम्मीद है.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-





