Hindi News / मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं-महिला किसानों के लिए बनने जा रही फ्लैगशिप योजना...

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं-महिला किसानों के लिए बनने जा रही फ्लैगशिप योजना

Edited By:  |
jharkhand mein suru hogi mahila kisan khushali yojna jharkhand mein suru hogi mahila kisan khushali yojna

रांची:महिला किसानों की आर्थिक खुशहाली के लिए राज्य में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ की शुरूआत की.समेकित खेती को बढ़ावा देने के साथ महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की महत्वाकांक्षी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ राज्य की महिला किसानों के लिए एक फ्लैगशिप योजना बनने जा रही है. कुछ दिनों पूर्व राज्य स्तर पर विभिन्न संस्थाओं, विशेषज्ञों एवं महिला किसानों के साथ बैठक कर उनके सुझाव और अनुभव लिए गए थे. उन्हीं सुझावों के आधार पर समेकित खेती को केंद्र में रखते हुए इस योजना को तैयार किया जा रहा है.

मंत्री ने बताया कि विभागीय स्तर पर योजना के विभिन्न पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसे मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य में समेकित खेती को बढ़ावा दिया जाए और किसानों की आय एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए.