BIHAR NEWS : UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की बैठक में 36 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस
पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की68वीं बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में कुल36परियोजनाओं को₹1628.60करोड़ की लागत के साथ स्टेज-1क्लीयरेंस प्रदान किया गया, जबकि07परियोजनाओं को₹44.89करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई. इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी.
बैठक के दौरान निवेश स्वीकृति प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित बनाने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही निवेशकों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के प्रभावी समाधान हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया, ताकि बिहार को निवेश के लिए और अधिक अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी राज्य बनाया जा सके.
बैठक में जिन प्रमुख निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई, उनमेंUltraTech Cement Limited, Unit-Banka Cement Works का प्रस्ताव प्रमुख रहा. कंपनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र कटोरिया, बांका में₹630.97करोड़ के निवेश से3.5मिलियनMTPA क्षमता की सीमेंट इकाई की स्थापना की जाएगी.
इसके अतिरिक्तTiwana Nutrition Global Private Limited, Ankoor Tradevista Pvt. Ltd., M/s Trycon Logistics and Support Services Private Limited, GreenExcel Private Limited, M/s Somayan Remedies Private Limited, Himalaya Medical College & Hospital, BABA GREEN ENERGY, RK Shirts Private Limited, ARWAL AGRO INDUSTRIES PRIVATE LIMITED तथाSHRI GRISHNESHWAR COLD STORAGE PRIVATE LIMITED सहित अन्य निवेश प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई.
इन निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन से बिहार में औद्योगिक आधार को और मजबूती मिलेगी तथा राज्य को निवेश एवं रोजगार सृजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी.





