Hindi News / बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक संपन्न, कुल 47 एजेंडों पर लगी मुहर

BIG BREAKING : बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक संपन्न, कुल 47 एजेंडों पर लगी मुहर

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पटना स्थित सचिवालय में संपन्न हुई. बैठक में कुल 47 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

कैबिनेट की बैठक में बिहार में 5 नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी मिली है.राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 को स्वीकृति मिली है.भागलपुर,मुजफ्फरपुर,सीतामढ़ी और छपरा योजना क्षेत्र के विस्तार को मंजूरी मिली.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट,गूगल क्लाउड,सर्वम और को-रोवर के साथ समझौते को हरी झंडी मिली है.

211 नए डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में बड़ा फैसला हुआ है. ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप और शहरी विकास परियोजनाओं को मंजूरी.बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 को स्वीकृति मिली.शाहपुर (भोजपुर) पुलिस कार्रवाई मामले की न्यायिक जांच आयोग के गठन को कैबिनेट की मंजूरी. कृषि,स्वच्छता,रोजगार,पर्यटन और न्यायिक भवन निर्माण से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पास.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-