BIHAR NEWS : बक्सर के इटाढ़ी रेलवे गुमटी पर निर्मित ROB के क्षतिग्रस्त होने के बाद तकनीकी जांच एवं मरम्मत कार्य जारी
बक्सर: जिले के बक्सर-बरुणा रेलवे स्टेशन के बीच स्थितLC-70Aपर रेलवे ओवरब्रिज(ROB)के पहुंच पथ निर्माण कार्य के संबंध मेंस्पष्ट किया जाता है कि संबंधित रेलवे ओवरब्रिज के पहुंच पथ का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ था तथा इसे विधिवत रुप से कमीशन भी नहीं किया गया था. निर्माण कार्य के दौरान विस्तार जोड़ के समीप कंक्रीट के एक भाग में क्षति उत्पन्न हुई थी. जिसके कारण उस स्थान पर आंशिक धंसाव की स्थिति बनी थी.
तकनीकी मानकों के अनुसार क्षतिग्रस्त भाग के उपचार एवं मरम्मत के बाद पर्याप्त सेटिंग/क्योरिंग अवधि प्रदान किया जाना आवश्यक था,ताकि संरचना आवश्यक मजबूती प्राप्त कर सके. किन्तु उक्त अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही रेलवे प्रशासन द्वारा पुराने आरओबी पर यातायात बंद कर निर्माणाधीन आरओबी से यातायात संचालन प्रारंभ कर दिया गया.
निर्माणाधीन संरचना पर समयपूर्व यातायात संचालन के परिणाम स्वरुप जोड़ के समीप अतिरिक्त धंसाव उत्पन्न हो गया. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए गए.
वर्तमान में रेलवे प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन आरओबी पर यातायात संचालन बंद कर दिया गया है तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुन:लेवल क्रॉसिंग को यातायात के लिए खोल दिया गया है.
संबंधित एजेंसियों द्वारा क्षतिग्रस्त भाग की तकनीकी जांच एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जा रहा है. संरचना की पूर्ण सुरक्षा एवं तकनीकी मानकों के अनुरुप संतोषजनक स्थिति सुनिश्चित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई एवं यातायात पर निर्णय लिया जाएगा.





