Hindi News / शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान - शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द होगी...

BIHAR NEWS : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान - शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरु

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य के शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारीने संकेत दिया है कि शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि कल से अधिकारियों का प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) शुरू हो रहा है, जिसमें शिक्षक ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से लागू करने पर विशेष फोकस रहेगा.

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग चाहता है कि स्थानांतरण पूरी तरह पारदर्शी हो और किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे. इसी उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन करना शुरू कर सकेंगे. विभाग इस पूरी प्रक्रिया को लेकर संकल्पित है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी कर रहा है.

शिक्षा मंत्री के इस बयान से लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों में उम्मीद जगी है. अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक दिशा-निर्देश और आवेदन की तारीखों पर है. विभाग की तैयारी से साफ है कि शिक्षक ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द ही धरातल पर उतर सकती है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--