Hindi News / झारखंड की सियासत में हलचल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी गाड़ी

BIG BREAKING : झारखंड की सियासत में हलचल, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी गाड़ी

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी वापस कर दी है. इससे पहले उन्होंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और एस्कॉर्ट वाहन भी वापस कर दिए थे,जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.

अब सरकारी वाहन लौटाए जाने के बाद वित्त मंत्री के मंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलें और तेज हो गई है. हालांकि,अब तक राधाकृष्ण किशोर की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि की गई है.

वित्त मंत्री के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि आने वाले समय में इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार या स्वयं वित्त मंत्री की ओर से क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है.

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--