Hindi News / पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास छोड़ेंगे या नहीं ? , आज समय...

BIHAR NEWS : पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास छोड़ेंगे या नहीं ? , आज समय सीमा पूरा, सबकी नजर लालू-राबड़ी परिवार पर

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार की राजनीति के केंद्र में रहने वाला 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास एक बार फिर चर्चा में है. बिहार सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस सरकारी आवास को 15 दिनों के भीतर खाली करने की समयसीमा तय की गई थी,जिसका अंतिम दिन आज है. ऐसे में पूरे राज्य की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लालू परिवार सरकार के निर्देश का पालन करते हुए आवास खाली करता है या नहीं.

बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से आवास खाली करने के लिए विधिवत नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर लगातार बयानबाजी होती रही. इस बीच लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार की ओर से भी यह कहा गया था कि एक सप्ताह के भीतर आवास खाली कर दिया जाएगा. हालांकि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद अब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

10 सर्कुलर रोड बिहार की राजनीति का एक महत्वपूर्ण पता रहा है. लंबे समय तक यह राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा. ऐसे में इस आवास को खाली करने की प्रक्रिया को केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं,बल्कि राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में भी देखा जा रहा है.

आज समय सीमा पूरी होने के साथ ही प्रशासन की अगली कार्रवाई और लालू परिवार के रुख पर सबकी नजर बनी हुई है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मामले के आगे बढ़ने से बिहार की सियासत में नई बहस छिड़ सकती है. फिलहाल,सभी को 10 सर्कुलर रोड से आने वाले अगले घटनाक्रम का इंतजार है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-