केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे पटना : भाजपा द्वारा संविधान हत्या दिवस पर कार्यक्रम में हुए शामिल, सीएम सम्राट ने किया स्वागत
पटना : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे. पटना पहुंचने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित' और वंदे मातरम गीत के साथ उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, गिरिराज सिंह, राधामोहन सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में जेपी नड्डा का आत्मीय अभिनंदन किया. सम्राट चौधरी ने कहा कि नड्डा का बिहार आगमन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला है. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. बिहार में स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना है. नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा संगठन में खासा उत्साह देखा जा रहा है. पटना में स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे. भाजपा ने इसे संगठनात्मक मजबूती और विकास के संकल्प से जोड़ा है. जेपी नड्डा का दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बिहार भाजपा ने उनके आगमन को गौरवपूर्ण अवसर बताया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





