बिहार STF की बड़ी करवाई : कई कांडों में वांछित अपराधी मुकेश दास गिरफ्तार
पटना: बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए पटना जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल मुकेश दास को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उस पर शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं.
आरोपी मुकेश दास लंबे समय से था फरार
बिहार पुलिस मुख्यालय के विशेष कार्य बल यानी एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पटना जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल मुकेश दास को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि 24 जून 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मालसलामी थाना कांड संख्या 156/26 में वांछित आरोपी मुकेश दास को रानीतालाब थाना क्षेत्र से छापेमारी कर दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपी मुकेश दास मूल रूप से बुदेल टोली घाट, मालसलामी थाना क्षेत्र का निवासी है.
मालसलामी थाना में अवैध शराब तस्करी से जुड़े 7 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मालसलामी थाना में अवैध शराब तस्करी से जुड़े सात मामले दर्ज हैं. लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की तलाश पुलिस को थी और आखिरकार एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है. इस बड़ी कार्रवाई को पटना पुलिस और एसटीएफ की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.





