BIHAR NEWS : दानापुर में एटीएम बना सैलून, लोग रुपये निकालने पहुंचे तो हो गए हैरान
दानापुर : राजधानी पटना स्थित दानापुर में एक ऐसा एटीएम जहां लोग पैसे निकालने के लिए नहीं जाते हैं बल्कि बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए जाते हैं. जी हां कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. आप तस्वीरों में देख लीजिए की एसबीआई एटीएम का बोर्ड लगा हुआ है और उसके अंदर बाल कटाई और डाई का काम किया जा रहा है.
दरअसल इसमें एसबीआई का एटीएम लगा हुआ था. किसी कारणवश्य पेटीएम को हटा दिया गया. लेकिन एटीएम का सारा सेटअप छोड़ दिया गया और उसे दूसरे को किराए में दे दिया जिसे किराए में दिया गया वह नहीं था. उसने अपनी दुकान उसी में चलानी शुरू कर दी. अब आते जाते लोग जब उसे एटीएम के पास पहुंचते हैं तो इस बात से मायूस हो जाते हैं कि यह एटीएम नहीं बल्कि नाई की दुकान है और वो वहां से चले जाते हैं. जो लोग बाल कटाने के लिए नाई की दुकान खोजते हैं वह इस एटीएम के पास पहुंच जाते हैं और अपनी बाल दाढ़ी बनवाने के लिए एटीएम पॉइंट पर घुस जाते. तस्वीर साफ बता रही है कि यह एटीएम पॉइंट है. लेकिन अंदर ना तो एटीएम है और न अंदर मशीन है सिर्फ बाल और दाढ़ी बनाने वाला आदमी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





