Hindi News / DGP ने युवाओं के बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, बोले- समाज और परिवार...

BIHAR NEWS : DGP ने युवाओं के बढ़ते अपराध पर जताई चिंता, बोले- समाज और परिवार दोनों को सतर्क रहने की जरूरत

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार के डीजीपी Vinay Kumar ने युवाओं और नाबालिगों में बढ़ते अपराध को लेकर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने मोतिहारी में एक स्कूली छात्र की चाकू मारकर हत्या की घटना को बेहद चिंताजनक बताया.

डीजीपी ने कहा कि कम उम्र में बच्चे गलत संगत और गैंग कल्चर की ओर आकर्षित हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर उसका प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—