Hindi News / राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव ने देशवासियों को दी...

BIHAR NEWS : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी एवं तेजस्वी यादव ने देशवासियों को दी रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद,पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव,सांसद डॉ. मीसा भारती,प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह,उदय नारायण चौधरी,राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी,पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी,डॉ. कांति सिंह,जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव,सैयद फैसल अली,बिनु यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा,सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव,संजय यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह,राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,डॉ. तनवीर हसन,पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता,शिवचंद्र राम,इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान,प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव,विधान पार्षद कारी मो. शोहैब,रिंकू यादव,प्रदेश प्रवक्ता डॉ. उर्मिला ठाकुर,एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों और बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.

राजद नेताओं ने कहा कि आइए,मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के सत्य,त्याग,करुणा,न्याय,दयालुता कर्तव्यपरायणता और विनम्रता जैसे उच्च आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शांति,सद्भाव,खुशहाली व भाईचारे को प्रोत्साहित करें.