BIHAR POLITICS : बिहार में CM पद की कोई वैकेंसी नहीं”— खालिद अनवर का बड़ा बयान
पटना : बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और जब तक ऐसी स्थिति नहीं बनती,तब तक बदलाव की चर्चा का कोई मतलब नहीं है.
खालिद अनवर ने कहा है कि जब मुख्यमंत्री पद खाली होगा,तभी नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा,इस पर अभी चर्चा का समय नहीं है. यह फैसला तभी होगा जब पद खाली होगा और एनडीए की बैठक में इस पर विचार किया जाएगा.
राज्यसभा जाने की अटकलों पर भी उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह नीतीश कुमार का निजी निर्णय है. सरकार बनेगी या नहीं,यह भी मुख्यमंत्री के फैसले पर निर्भर करता है.
समृद्धि यात्रा को लेकर खालिद अनवर ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि विकास और नई शुरुआत की यात्रा है,जिसके जरिए जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है.
वहीं,तेजस्वी यादव के उस बयान पर,जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है,खालिद अनवर ने पलटवार करते हुए कहा कि यह जानकारी तेजस्वी यादव को कहां से मिली. उन्होंने दोहराया कि नीतीश कुमार खुद इसे अपना निजी फैसला बता चुके हैं.
कुल मिलाकर,जदयू की ओर से यह साफ संकेत दिया गया है कि फिलहाल बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की कोई स्थिति नहीं है और सभी फैसले समय आने पर ही लिए जाएंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—





