BIHAR NEWS : PMCH में बुजुर्गों के लिए जेरियाट्रिक में बन रहा 60 बेड का अस्पताल
पटना: बिहार के प्रख्यात अस्पतालों में से एक पीएमसीएच अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए बड़ी व्यवस्था बहाल की जा रही है. पीएमसीएच के जेरियाट्रिक वार्ड फेज-3में60बेड का नये अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है. ताकि अस्पताल में वृद्धों के स्वास्थ्य देखभाल के लिए बेहतर सुविधा बहाल की जा सके.
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए अस्पताल के जेरियाट्रिक चिकित्सक डॉ. अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीएमसीएच में65वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए खास चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है. फिलहाल जेरियाट्रिक वार्ड में50-60आउटरडोर मॉनिटरिंग की सुविधा दी जा रही है. ताकि प्रदेश के बुजुर्गों के सेहत का ख्याल खासतौर से रखा जा सके.
गर्मियों से बचाव के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर व ट्रायज पर लगेगा शेड
पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मरीजों व परिजनों के लिए गर्मी से बचाव के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर व ट्रायज के पास शेड लगायी जा रही है. अस्पताल के अधीक्षक राजीव सिंह ने कहा कि पीएमसीएच में तपती गर्मी से बचाव के लिए यह व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा 80 लीटर का पांच वाटर कुलर भी लगाया जा रहा है. ताकि गर्मियों में मरीजों व परिजनों को शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं हो. अधीक्षक राजीव सिंह ने यह भी बताया कि अप्रैल 2026 में विभिन्न बीमारियों से इलाज के लिए रिकॉड 5096 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया. इसके अलावा 1196 अल्ट्रासाउंड जांच भी कराया गया.





