Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर छात्रों के प्रदर्शन पर सभी अभ्यर्थियों...

BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर छात्रों के प्रदर्शन पर सभी अभ्यर्थियों से संयम बरतने की अपील की

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने राबड़ी आवास खाली कराने के मुद्दे पर कहा कि यह पूरी तरह प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया का मामला है. उन्होंने कहा कि जिस आवास की अवधि समाप्त हो चुकी है,उसे नियमानुसार खाली किया जाना चाहिए. कानून और नियम सभी के लिए समान हैं तथा उनका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए.

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द करने समेत कई मांगों को लेकर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सभी अभ्यर्थियों से संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से रखना सभी का अधिकार है,लेकिन किसी भी प्रकार की उग्रता,हंगामा या अव्यवस्था उचित नहीं है.

श्रवण कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने छात्रों से शांति बनाए रखने और किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की है.

मंत्री ने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि उनकी जायज मांगों के बीच कोई अवांछित तत्व व्यवधान न पैदा कर सके.

पटना से अंकित कुमार