Hindi News / स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिकित्सा संस्थानों के वरीय...

BIHAR NEWS : स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिकित्सा संस्थानों के वरीय अधिकारिओं के साथ की बैठक

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना:बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के संकल्प को नई गति देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को राजधानी पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों— PMCH, NMCH, LNJP, IGIMS, IGIC, Medantaसहित अन्य अस्पतालों के प्राचार्यों,अधीक्षकों,निदेशकों एवं स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक,प्रभावी और मरीज-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

जिलों के मेडिकल कॉलेजों में लंबित सर्जरियों की सूची तैयार कर आवश्यकता अनुसारIGIMS, AIIMSएवंMedantaजैसे संस्थानों में भी सर्जरी कराने के निर्देश दिए गए.

किसी भी मरीज की सर्जरी अनावश्यक रूप से लंबित न रहे,इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

सर्वाइकल,ब्रेस्ट एवं प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग को जन-आंदोलन बनाने तथा लगभग 1 लाख आशा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

बीपी,मधुमेह एवं अन्य गैर-संचारी रोगों से पीड़ित लोगों की नियमित कैंसर स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया गया.

सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में बाहरी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गये.

अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं आधुनिक मशीनों से सुसज्जित करने के निर्देश दिए गए.

मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं आयुष्मान भारत योजना का अधिकतम लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के निर्देश.

इमरजेंसी सेवाओं एवं बेड क्षमता का विस्तार तथा राज्यभर में उपलब्ध इमरजेंसी बेड की रियल-टाइम जानकारी के लिए केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर विकसित करने का निर्णय लिया गया.

अस्पतालों में विभागों,विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी वाले बड़े डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए.

ओटी असिस्टेंट,ओटी तकनीशियन,डाटा ऑपरेटर तथा सहायक प्राध्यापक एवं एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश.

सभी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों को शुक्रवार तक लंबित सर्जरियों की अद्यतन वेटिंग लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का स्पष्ट लक्ष्य है कि बिहार के प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों. इसी उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक आधुनिक,पारदर्शी,जवाबदेह और जनहितकारी बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--

.